ये है मोहबते – तारिख १ नवम्बर २०१७ के एपिसोड का आँखों देखा हाल - Yeh Hai Mohabbatein - 1st November 2017
एपिसोड शुरू होता है- निखिल रमन से बोलता है कि क्या कर लोगे? मुझे मर डालोगे? रमन रोमी और आदि से कहता है कि आज तुम लोगो को कोई नही रोकेगा| रोमी और आदि निखिल को मारने लगते हैं| अप्पा और मिस्टर भल्ला उन दोनों को रोकने की कोशिश करते है| आदि बोलता है कि हम इसे नही छोड़ेंगे| रमन निखिल से पूछता है क्या अभी भी तुम शादी करोगे? तभी रूही चिल्लाती हुई आ जाती है और रमन को कहती है कि निखिल को हाथ मत लगाना| रमन उसको ऊपर जाने को कहता है पर रूही चाकू अपने कलाई पर रखती है और कहती है, मैं अपने आप को मार दूंगी| मैं निखिल से शादी करूंगी| रमन रूही को समझाने की कोशिश करता है और कहता है, निखिल तुम्हारे लिए सही नही है| इशिता अपनी सास से पूछती है कि आप ऐसा क्यों कह रही है? सास बोलती है कि हाँ रूही विद्रोह तुम्हारी और रमन की वजह से कर रही है| अगर सिम्मी रूही की मदद कर रही है तो तुम्हे क्यों लगता है कि वो गलत है| सिम्मी कहती है कि सबको लगता है की इशिता सबको गलत ही मानती है| आप लोगो ने उसे अपने सर पर चडा लिया है| अब वो सभी लीडर बन गई है| अम्मा कहती है कि इशिता ने हमेशा तुम्हारी मदद की है| इशिता अपनी अम्मा को चुप र...