श्री गणेशजी की आरती - Ganesh ji Ki Aarti -Ganeshji Aarti In English - Ganesh JI Ki Aarti In Hindi
हम जब भी कोई भी पूजन शुरू करते हैं तो सबसे पहले गणेश जी की आरती करते हैं | कहा जाता है कि भोलेनाथ ने गणेश जी को आशीर्वाद दिया था कि सबसे पहले तुम्हारी पूजा की जायेगी | इसलिए तब से सबसे पहले उनको याद किया जाता है | गणपति जी दुखो को हर लेते हैं बस आपक उनको सच्चे मन से याद करे और पूजन करे | आपकी मदद के लिए मैं ये आरती लिख रही हूँ | उम्मीद करती हूँ कि आपकी मदद होगी| Ganesh JI Ki Aarti In Hindi Ganesh JI Ki Aarti In Hindi श्री गणेशजी की आरती जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ x2 एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी। x2 (माथे पर सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी) पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा (हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा) लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा॥ x2 जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ अँधे को आँख देत कोढ़िन को काया बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया। x2 'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥ x2 (दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी ) (कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥) ...