प्रियंका की ख़ूबसूरती का राज दही है - अन्य ऎक्ट्रेसस अपने खूबसूरती के लिए क्या करती हैं आइये जानते हैं
क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड दीवा अपनी खूबसूरती बनाये रखने के लिए और अपनी उमर को छुपाने के लिए घरेलू नुस्को का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। वो अपने चेहरे की रंगत और चमक बनाये रखने की लगातार कोशिश करती हैं। इस ग्लैमर वर्ल्ड और फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाये रखने में सफल कई अभिनेत्रीओ ने समय समय पर ब्यूटी टिप्स ब्यूटी मैगजीन्स में अपने इंटरव्यूज में अपने फैन्स के लिए शेयर किये हैं। मैं ये पोस्ट उन सभी इंटरव्यूज के आधार पर बॉलीवुड की पांच बला की खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्यूटी टिप्स आप सब के लिए लाई हूँ- पंक्ति में सबसे आगे हैं प्रियंका चोपड़ा - प्रियंका अपनी खूबसूरती के लिये दही का उपयोग करती हैं। उनके हिसाब से साबुन की जगह कभी कभी दही का उपयोग करना चाहिए। वो दही को सिर पर भी लगती हैं। ये तरीका उनके बालो को कंडीशन करता है और इससे डेंड्रफ भी दूर होता है। अब बारी है शिल्पा शेट्टी की - शिल्पा हल्दी और गुलाब जल का लेप लगती हैं। कई बार वो हल्दी को दही में मिलकर भी अपने चेहरे पर लगती हैं। वो एक और आसान तरीका अपनाती हैं। वो ऑलिव आयल से अपने चेहरे की हल्के हाथो से मसाज करती हैं। इस पायद...