होली के अगले दिन हैंगओवर कम करने के उपाय

हैंगओवर कम करने के उपाय

होली का दिन सिर्फ रंगों और मस्ती का ही नही होता बल्कि बहुत लोग इस दिन भांग पीते हैं।  क्या आप भी भंग का मज़ा लेने वाले है।  भांग का मज़ा तो आप ले लोगे पर उसके अगले दिन जो सिरदर्द और पेट दर्द से जो आप नाचेंगे उसका कुछ सोचा है।  सोचा है हैंगओवर कैसे उतारेंगे। नही सोचा, तो चलिए आपकी मदद किये देते हैं।  कुछ आसान नुस्खे हैं जिसे आप अपना कर अगले दिन हैंगओवर कम कर सकते हैं।

हैंगओवर कम करने के कुछ उपाय-

हैंगओवर कम करने के उपाय-



  • एक गिलास निम्बू पानी आपका भांग का नशा काफी हद तक उतार देगा।

  • भांग पीने के बाद कई लोगो के सरदर्द होता है वो भी बहुत तेज। इस चीज से बचने के लिए एक कप हर्बल चाय पीये।

  • गर्म पानी से नहाये।

  • ताजी हवा मैं घूमें। जानती हूँ चलने लायक तो आप होंगे नही पर नशा उतरने लिए थोडा सा खुली हवा में घूम ले।

  • फाइबर खाद्य पदार्थों को बढ़ाएं जैसे सलाद, फल आदि। ये भी आपका हैंगओवर को उतरने में मदद करेंगे

  • पेट भरा रखे। खाली पेट कभी भी भांग न ले।  पेट भरने से मतलब भारी या तेला खाने से नही है।  हल्का भोजन ले।

  • पानी खूब पीये

  • ग्लूकोस की मात्र बड़ाए। अनानास का रस, गन्ना का रस या सेब का रस ले।

  • हर तीन चार घंटे में ३-४ चम्मच शहद ले। वो भाग को पचा देगा।  आप एक गर्म पानी में निम्बू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।  नशा उतर जायेगा।

  • पुदीना की तीन से पञ्च पत्ते भी असर दिखाते हैं। आप एक गिलास गर्म पानी में ५-१०  पत्ते उबार कर भी पी सकते हैं।  ये भी हैंगओवर उतरने में कारगर है।

  • अच्छी नीद ले। कोई भी तरीका आप पर कम न करे तो सो जाये।  हलकी रौशनी वाले हवादार कमरे में सो जाये।


 

क्या भूल के भी न करे



  • चाय या काफी न ले क्यूंकि इससे भांग का नशा और चढ़ जाएगा। हर्बल चाय ले।

  • पेंन्कीलर भूल के भी न ले।

  • तला और भारी खाना ना खाए।


आप लोग एक कम जरुर करना ये पोस्ट बुकमार्क करके अपने दोस्तों को शेयर कर देना उनका भी भला हो  जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Ganpati Aarti in English- गणपति आरती - Ganpati Aarti in Hindi

दुर्गा माँ की आरती - Durga Aarti - Durga Ji ki Aarti- Durga Aarti in Hindi -Durga Maa Aarti - Maa Durga Aarti

15+ Birthday Wishes For Wife in Hindi